Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत: खंबे से टूटकर लटक रहा था तार, चपेट में आकर गई बाइक सवार की जान

गरियाबंद, 08 मई : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दर्दनाक हादसा हुआ है। शुक्रवार को यहां एक बाइक सवार खंबे से टूटकर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गया और करंट से उठी लपटों के कारण उसकी बाइक सहित जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान यशवंत ध्रुव (37) के रूप में हुई है, जो कि दसपुर गांव का रहने वाला था। आज वो जंगल से तेंदूपत्ता लेकर बाइक से लौट रहा था, तभी उसकी गर्दन दसपुर बांध के पास खंबे से टूटकर लटके रहे 11 किलो वाट की सप्लाई लाइन के तार में जा फंसी।

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार...

करंट से उठी आग में जिंदा जलकर मौत

यशवंत को भागने तक का मौका नहीं मिला और करंट के कारण आग की लपटे उठ पड़ी, जिसकी चपेट में वो आ गया। देखते ही देखते बाइक जल उठी। करंट और आग की चपेट में आकर यशवंत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी।

कोतवाली थाना प्रभारी ओमप्रकाश यादव का इस मामले में कहना है कि मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया गया है। मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया जायेगा। लापरवाही किसकी है हादसे का जिम्मेदार कौन है वह जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!