Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL Ticket Booking 2026 : आईपीएल का महाकुंभ , टिकटों के लिए मची ऐसी होड़ कि मिनटों में खत्म हुआ कोटा

रायपुर : क्रेज राजधानी रायपुर में सिर चढ़कर बोल रहा है। MI vs RCB और RCB vs KKR मुकाबलों की टिकट ऑनलाइन आते ही कुछ मिनटों में सोल्ड आउट हो गईं। 10 मई और 13 मई को होने वाले इन हाई-वोल्टेज मैचों के लिए फैंस रात से ही तैयारी में जुटे थे। टिकट खत्म होते ही अब कालाबाजारी का खेल तेज हो गया है। कई टिकटें सोशल मीडिया और निजी ग्रुपों में दोगुने-तीन गुने दाम पर ऑफर की जा रही हैं।

स्टेडियम के बाहर अलग माहौल, मोबाइल स्क्रीन पर टिकी रही नजर
रायपुर का क्रिकेट माहौल इस वक्त पूरी तरह IPL रंग में रंग चुका है। जैसे ही टिकट विंडो खुली, हजारों यूजर्स एक साथ लॉगिन कर गए। कई फैंस को “Waiting Queue” में डाल दिया गया। कुछ ही मिनटों बाद स्क्रीन पर “Sold Out” चमक उठा। स्टेडियम के बाहर और शहर के कैफे में बस एक ही चर्चा सुनाई दी — “टिकट मिला क्या?” कई युवा फैंस RCB की जर्सी पहनकर पहले से ही मैच डे का इंतजार कर रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा को देखने की दीवानगी साफ दिखाई दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, ₹1500 की टिकट ₹5000 से ₹8000 तक में ऑफर की जा रही है। कुछ प्रीमियम पास की कीमत इससे भी ज्यादा बताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन की तरफ से ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने की बात कही गई है।

See also  चांपा में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

MI, RCB और KKR मुकाबलों ने बढ़ाई दीवानगी
क्रिकेट जानकार मानते हैं कि रायपुर में इतने बड़े IPL मुकाबले होने से फैंस का उत्साह स्वाभाविक है। खासकर RCB के मैचों को लेकर अलग ही ऊर्जा दिखाई दे रही है। शहर के कई होटल पहले से बुक बताए जा रहे हैं। एक स्थानीय क्रिकेट फैन ने कहा, “मोबाइल हाथ में था, पेमेंट तक पहुंचा और टिकट खत्म। ऐसा लगा जैसे पूरा शहर एक साथ बुकिंग कर रहा था।” मैचों के दौरान सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर भी प्रशासन तैयारी में जुटा है। पुलिस और आयोजन समिति जल्द विस्तृत गाइडलाइन जारी कर सकती है।

See also  आप उधर सम्हालिए गुरुदेव ! इधर हम लोग संभालेंगे, आप चिंता न करें उसके सभी पैतरे को हम लोग अच्छी तरह से समझते हैं, अब वह अफवाह उड़ाना शुरू करेगा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!