Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में बड़ा खुलासा! घर से मिला बम बनाने का सामान, पुलिस जांच तेज

रायपुर : राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक मकान से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मामले में एक कांग्रेस नेता के रिश्तेदार का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

बैग से मिला संदिग्ध सामान

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-13 स्थित एक मकान में रखे बैग की जांच के दौरान बैटरी, वायर, एयरगन, कैमिकल से भरी दो बोतलें और डेटोनेटर जैसे दिखने वाले सामान बरामद किए गए। सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके को घेरकर जांच की गई।

See also  RAIPUR:कृषकों के भरोसे और उत्पादों की गुणवत्ता से बढे़गा एपीओ का बाजार: अनुज शर्मा...

डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। बरामद सामान को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

Advertisment

मितानिन के घर रखा गया था बैग

जानकारी के मुताबिक यह मकान मितानिन पुष्पा साहू का है। बताया जा रहा है कि बीरगांव निवासी विनय देवांगन बुधवार शाम एक बैग लेकर उनके घर पहुंचा था। उसने कुछ समय के लिए बैग रखने की बात कही और वहां से चला गया।

बैग को लेकर शक होने पर पुष्पा साहू ने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को इसकी जानकारी दी। अगले दिन पार्षद स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बैग की जांच की गई। इसी दौरान उसमें संदिग्ध सामग्री मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

See also  मीडिया से रूबरू हुए एसएसपी शशिमोहन सिंह, कहा - साइबर अपराध पर सख्ती, अवैध धंधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति

कांग्रेस नेता के रिश्तेदार का नाम सामने

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बैग विनय देवांगन का हो सकता है, जिसे एक कांग्रेस नेता का साला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अब पुलिस विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं घर में मौजूद लोगों और स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है। बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की तकनीकी जांच में जुटी हुई है।

See also  प्रदेश में 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा, महिला व पुरूष नसबंदी के बारे में किया जाएगा जागरूक...

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!