Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राजनांदगांव स्वास्थ्य विभाग में बवाल! सिर्फ NHM कर्मचारियों पर आधार अटेंडेंस लागू, भेदभाव के आरोप

राजनांदगांव स्वास्थ्य विभाग में बवाल! सिर्फ NHM कर्मचारियों पर आधार अटेंडेंस लागू, भेदभाव के आरोप

राजनांदगांव : स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए जारी एक आदेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) द्वारा जारी निर्देश में केवल एनएचएम कर्मचारियों के लिए आधार आधारित उपस्थिति अनिवार्य करते हुए उसी आधार पर वेतन आहरण करने की बात कही गई है। आदेश सामने आने के बाद कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

“एक विभाग, दो नियम” का आरोप

एनएचएम कर्मचारियों का आरोप है कि स्वास्थ्य सचिव द्वारा पहले जारी निर्देशों में विभाग के सभी नियमित और संविदा कर्मचारियों के लिए आधार आधारित उपस्थिति व्यवस्था लागू करने की बात कही गई थी। इसके बावजूद सिर्फ एनएचएम कर्मचारियों पर यह नियम लागू करना दोहरी नीति और भेदभावपूर्ण रवैये को दर्शाता है।

Advertisment

कर्मचारियों का कहना है कि यदि बायोमेट्रिक या आधार अटेंडेंस व्यवस्था लागू करनी है तो उसे विभाग के सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू किया जाना चाहिए।

See also  कटघोरा:- भगदड़ मची युकां नेता के अंतिम संस्कार में,दर्जनों जख्मी हुए...

कर्मचारी संघों में बढ़ी नाराजगी

इस आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संघों में भी असंतोष बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर भी मामला तेजी से चर्चा में है, जहां कई कर्मचारियों ने विभाग पर पक्षपात करने के आरोप लगाए हैं।

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता पुरन दास ने आदेश का विरोध करते हुए कहा कि विभागीय नियम सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ एनएचएम कर्मचारियों को निशाना बनाना उचित नहीं है।

विरोध की तैयारी में कर्मचारी

सूत्रों के मुताबिक इस मुद्दे को लेकर कर्मचारियों के बीच लामबंदी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में कर्मचारी संघ इस आदेश के खिलाफ आंदोलन या ज्ञापन सौंप सकते हैं।

See also  कलेक्टर और एस पी ने कलेक्टोरेट में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की व्यवस्था का लिया जायजा, नाम निर्देशन, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश...

अब सवाल यह उठ रहा है कि जब स्वास्थ्य विभाग के लिए एक समान नियम तय हैं, तो फिर केवल एनएचएम कर्मचारियों पर ही यह सख्ती क्यों?

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!