Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

हो गया समझौता! जल्द होगा ईरान और अमेरिका बीच युद्ध का ‘The End’… इन 3 मुद्दों पर बनी सहमति

Iran US Peace Deal : मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव के बीच अब राहत की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान और अमेरिका युद्ध समाप्त करने को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौते के करीब पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि अगले 48 घंटे के भीतर दोनों देशों के बीच औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं, जिसके बाद युद्ध समाप्ति की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट में व्हाइट हाउस सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि पहली बार दोनों देशों के बीच प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी है। यह समझौता मध्य पूर्व की राजनीति और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकता है।

See also  कांकेर में NIA ने छापेमारी कर 4 लोगों को उठाया...

तीन अहम मुद्दों पर बनी सहमति

सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित समझौते में तीन प्रमुख बिंदुओं को शामिल किया जा सकता है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण ईरान का परमाणु कार्यक्रम है।

बताया जा रहा है कि ईरान यह सार्वजनिक रूप से घोषणा करेगा कि वह परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा और यूरेनियम संवर्धन गतिविधियों को सीमित करेगा। इसके अलावा संवर्धित यूरेनियम के भंडार को कम करने या निष्क्रिय करने की प्रक्रिया पर भी सहमति बनने की खबर है।

Advertisment

दूसरी ओर अमेरिका ईरान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों में राहत देने को तैयार दिख रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की फ्रीज संपत्तियों को चरणबद्ध तरीके से वापस करने पर भी बातचीत हुई है, जिससे तेहरान को आर्थिक राहत मिल सकती है।

See also  सेंट्रल-जेल में गोलीकांड के आरोपी गैंग का दोस्त-रिश्तेदारों ने की मुलाकात, ‘सीधा ठोक दू शहर में जो दादा बनता’ गाने पर बनाई रील…

होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी सकारात्मक संकेत

दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी सकारात्मक प्रगति हुई है। दोनों देशों ने इस रणनीतिक मार्ग को खुला रखने पर सहमति जताई है।

अगर यह समझौता लागू होता है तो अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार और वैश्विक शिपिंग सेक्टर को बड़ी राहत मिल सकती है। पिछले कई महीनों से इस क्षेत्र में तनाव के कारण ऊर्जा बाजार प्रभावित हो रहे थे।

11 मुद्दों पर अब भी जारी है बातचीत

हालांकि तीन अहम बिंदुओं पर सहमति बनने के बावजूद कई मुद्दों पर बातचीत जारी है। अमेरिकी प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनेर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ विस्तृत वार्ता कर रहे हैं।

See also  प्राण घातक हमला करने वाले लंबे समय से फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही...

रिपोर्ट्स के अनुसार कुल 14 बिंदुओं वाले प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है, जिनमें से 11 मुद्दों पर अभी अंतिम निर्णय बाकी है। दोनों देशों ने अगले 30 दिनों के भीतर इन बिंदुओं पर समाधान निकालने की प्रतिबद्धता जताई है।

जिनेवा या इस्लामाबाद में हो सकती है अहम बैठक

सूत्रों के मुताबिक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए जिनेवा या इस्लामाबाद में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जा सकती है। इसमें अमेरिका की ओर से वरिष्ठ प्रतिनिधि और ईरान की तरफ से शीर्ष अधिकारी शामिल हो सकते हैं।

विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यदि यह समझौता सफल होता है तो यह मध्य पूर्व में स्थिरता और वैश्विक कूटनीति के लिए बड़ा मोड़ साबित हो सकता है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!