Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG Jobs 2026 : इस जिले में रोजगार मेला: 8 कंपनियां करेंगी 794 पदों पर सीधी भर्ती

राजनांदगांव : राजनांदगांव में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 6 मई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 8 निजी कंपनियां कुल 794 पदों पर सीधी भर्ती करेंगी, जिससे जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इसमें सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ, केयरटेकर, स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन, वीडियो एडिटर, होटल मैनेजमेंट (केवल महिलाओं के लिए), फायरमैन, ड्राइवर और अकाउंटेंट जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

मुख्य रूप से सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी में 150 गार्ड, टैंगो सिक्योरिटी में 80 गार्ड, एसआर हॉस्पिटल दुर्ग में 30 नर्सिंग स्टाफ और स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर में 100 केयरटेकर के पद शामिल हैं।

See also  ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच 34 साल बाद हो रही वार्ता का किया स्वागत

इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए e-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर पंजीयन अनिवार्य है। मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

जिला प्रशासन ने योग्य युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, राजनांदगांव से संपर्क किया जा सकता है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!