Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Election Results 2026 : पांच राज्यों के रुझानों में बड़ा उलटफेर! बंगाल में BJP बहुमत पार, तमिलनाडु में TVK का धमाका

नई दिल्ली : देश के पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना के बीच सियासी तस्वीर तेजी से बदलती नजर आ रही है। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने सभी को चौंकाते हुए बड़ी बढ़त बना ली है।

असम में BJP नेतृत्व वाला NDA मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है, वहीं केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है। पुडुचेरी में भी BJP गठबंधन और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बनी हुई है।

बंगाल में BJP की ऐतिहासिक बढ़त

पश्चिम बंगाल में शुरुआती रुझानों में BJP और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन समय बढ़ने के साथ BJP ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक BJP 173 सीटों पर आगे चल रही है और बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

कोलकाता स्थित BJP कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच समर्थक जीत का उत्सव मनाते नजर आए।

Advertisment

कोलकाता और प्रेसिडेंसी क्षेत्र में BJP ने पलटी बाजी

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बंदरचुवा के पास तुर्री पहुंचकर कुल देवता का किया दर्शन, मुख्यमंत्री साय ने कुलदेवता को गुड़, नारियल, पान, सुपाड़ी अर्पित कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की...

सबसे बड़ा बदलाव प्रेसिडेंसी क्षेत्र और कोलकाता के आसपास के इलाकों में देखने को मिल रहा है। 2021 में जहां BJP का खाता तक नहीं खुला था, वहीं इस बार पार्टी करीब 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि BJP अब सिर्फ उत्तर बंगाल तक सीमित नहीं रही, बल्कि उसने शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों में भी मजबूत पैठ बना ली है।

असम में NDA का दबदबा कायम

असम विधानसभा चुनाव के रुझानों में BJP नेतृत्व वाला NDA शानदार प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। पार्टी शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बढ़त बनाए हुए है।

रुझानों के अनुसार BJP शहरी क्षेत्रों की 15 में से 13 सीटों पर, अर्ध-शहरी क्षेत्रों की 22 में से 18 सीटों पर और ग्रामीण इलाकों की 89 में से 68 सीटों पर आगे चल रही है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में NDA दोबारा सत्ता में वापसी कर सकता है।

See also  भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर चांपा विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न...

तमिलनाडु में विजय की TVK का बड़ा धमाका

तमिलनाडु में इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक सरप्राइज अभिनेता विजय की पार्टी TVK बनकर उभरी है। शुरुआती रुझानों में TVK ने 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है और पार्टी अकेले दम पर बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोलाथुर सीट पर पिछड़ते नजर आए। इससे राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, विजय की लोकप्रियता और युवा वोटरों का समर्थन TVK के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है।

पुडुचेरी में कांटे की टक्कर

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में BJP गठबंधन ने 15 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि कांग्रेस 11 सीटों पर आगे चल रही है। यहां मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है और अंतिम नतीजों तक तस्वीर बदल सकती है।

See also  वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज होंगे अमेरिका रवाना, प्रवासी छत्तीसगढ़वासियों से मिलकर निवेश और सहभागिता को देंगे नई दिशा

केरल में UDF की मजबूत वापसी

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन शानदार प्रदर्शन करता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में UDF 94 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि सत्ताधारी LDF 40 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है। BJP को भी 3 सीटों पर बढ़त मिली है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), जो UDF का प्रमुख सहयोगी दल है, राज्य की कई अहम सीटों पर आगे चल रही है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि केरल में सत्ता परिवर्तन संभव हो सकता है।

देशभर की नजर अंतिम नतीजों पर

पांच राज्यों के ये चुनाव देश की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में BJP की बढ़त, तमिलनाडु में TVK का उभार और केरल में UDF की वापसी जैसे रुझानों ने राजनीतिक हलकों में हलचल तेज कर दी है।अब सभी की नजर अंतिम नतीजों पर टिकी हुई है, जो आने वाले वर्षों की राजनीतिक दिशा तय करेंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!