Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ी नाटक ‘सुराजी गांव‘ का विमोचन… नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना पर आधारित है नाटक…

मुख्यमंत्री ने किया छत्तीसगढ़ी नाटक ‘सुराजी गांव‘ का विमोचन

नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना पर आधारित है नाटक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय में श्री दुर्गा प्रसाद पारकर की नाट्य रचना ‘सुराजी गांव‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री को पारकर ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ी नाटक राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा घुरूवा, बाड़ी पर आधारित है। उन्होंने इस नाटक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रही योजना नरवा, गरूवा घुरूवा, बाड़ी से ग्रामीणों के जीवन में आ रहे बदलाव को रेखांकित किया है। ‘सुराजी गांव‘ रचना के माध्यम से उनका प्रयास राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना के विषय में लोगों को जागरूक करना है ताकि लोग इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्गा प्रसाद पारकर को किताब के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, राजेंद्र निषाद, संतोष निषाद, दानिश्वर कुमार, लोकेश चन्द्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

See also  नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार, नैला पुलिस की कार्यवाही...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!