Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

विद्युत तरंग की चपेट से मृत स्व. अनिल तिवारी के गृह ग्राम- हांफा पहुंचे “सर्व ब्राह्मण समाज संगठन क्षेत्र पामगढ़” के पदाधिकारी, शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा…

विद्युत तरंग की चपेट से मृत स्व. अनिल तिवारी के गृह ग्राम- हांफा पहुंचे “सर्व ब्राह्मण समाज संगठन क्षेत्र पामगढ़” के पदाधिकारी, शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा

जांजगीर-पामगढ़। विगत दिनांक 07 जुलाई 2023 को राहौद निवासी अनिल तिवारी की मृत्यु उनके घर के उपर से गुजर रहे 11 के.व्ही विद्युत तार उनके शरीर उपर गिर जाने के कारण हुई थी।

जिसको लेकर सर्व ब्राह्मण समाज संगठन क्षेत्र पामगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा पामगढ़ एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें प्राकृतिक आपदा के तहत मुआवजा एवं उनके बच्चों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की मांग की गई थी।

See also  VHP का आरोप- गौशाला में भूख से हुई 19 गायों की मौत, केयरटेकर को 2 महीने से नहीं मिली सैलरी तो नहीं खिलाया चारा...

“सर्व ब्राह्मण समाज संगठन क्षेत्र पामगढ़” के पदाधिकारियों ने मृतक अनिल तिवारी के परिजनों से की मुलाकात।

दिनांक 16 जुलाई रविवार को अनिल तिवारी के गृह ग्राम- हांफा पहुंच कर संगठन के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान की।

Advertisment

परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर संबल प्रदान करते हुए “सर्व ब्राह्मण समाज संगठन क्षेत्र पामगढ़” के पदाधिकारियों ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।

साथ ही सर्व ब्राह्मण समाज संगठन क्षेत्र पामगढ़ के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मृतक अनिल तिवारी के छोटे पुत्र को अपने स्कूल में निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की बात भी कही। शोकाकुल अनिल तिवारी के परिवार में उनके ज्येष्ठ पुत्र श्रीहरि तिवारी, छोटे पुत्र विनायक तिवारी, भाई अश्वनी तिवारी, श्याम सुंदर तिवारी एवं उनकी मां गायत्री व सासुमा बालकुमारी व अन्य सदस्यों से भेंट करते हुए इस दुखद घड़ी में संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें संबल प्रदान किया।

See also  सक्ती जिले में एसीबी की कार्यवाही से मचा हड़कंप 20 हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार..

इस मौके पर “सर्व ब्राह्मण समाज संगठन क्षेत्र पामगढ़” की ओर से अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय, पालेश्वर शर्मा, सत्यनरायण शर्मा, उपेन्द्र दिक्षित, शिवकुमार मिश्रा, विमलेश पाण्डेय, संजय तिवारी, अतुल्य प्रकाश तिवारी, योगेश उपाध्याय, अवधबिहारी तिवारी, गौरव गौरहा, प्रदोष शर्मा, उमाशंकर गौरहा, चंद्रमोहन तिवारी, साकेत मिश्रा, रूपेश पाण्डेय, राजकुमार चौबे, जितेन्द्र शर्मा, गौरव तिवारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!