Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

40 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट! ईरान के ऐलान से समुद्री व्यापार फिर शुरू, ट्रंप ने कहा- धन्यवाद

न्यूज डेस्क : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब शांति की दिशा में बड़ा कदम देखने को मिला है। इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर लागू होने के बाद ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए खोलने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद वैश्विक समुद्री व्यापार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

होर्मुज स्ट्रेट पर बड़ा फैसला
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए कहा कि लेबनान में संघर्ष-विराम के अनुरूप होर्मुज से सभी वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही अब पूरी तरह से बहाल कर दी गई है।

See also  कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, हरेली त्यौहार एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तैयारियों की समीक्षा की...

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था पहले से घोषित समन्वित मार्ग के तहत लागू होगी, ताकि समुद्री व्यापार सुरक्षित और सुचारू रूप से जारी रह सके।

40 दिनों बाद फिर खुला रास्ता
जानकारी के अनुसार, जंग शुरू होने के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया था, जिससे वैश्विक ऊर्जा और व्यापारिक सप्लाई पर असर पड़ा था। अब लगभग 40 दिनों बाद इसे दोबारा खोला गया है।

अराघची ने स्पष्ट किया कि इस दौरान सभी जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी और किसी भी तरह का व्यापारिक व्यवधान नहीं होने दिया जाएगा।

Advertisment

ट्रंप का बयान
होर्मुज खुलने के ऐलान के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का धन्यवाद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह फैसला वैश्विक व्यापार के लिए सकारात्मक कदम है और उन्होंने इसके लिए ईरान को “थैंक यू” कहा।

See also  नैला के राजेश खाद भंडार पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1013 बोरी उर्वरक की बिक्री पर लगी रोक

लेबनान-इजरायल में 10 दिन का सीजफायर
इजरायल और लेबनान के बीच फिलहाल 10 दिनों का अस्थायी सीजफायर लागू किया गया है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि आगे चलकर यह पूर्ण युद्धविराम में बदल सकता है।इस संघर्ष के कारण लेबनान में करीब 10 लाख लोग विस्थापित हो गए थे, जो अब धीरे-धीरे अपने घरों की ओर लौट रहे हैं।

क्षेत्रीय स्थिरता की ओर संकेत
विशेषज्ञों का मानना है कि होर्मुज का दोबारा खुलना और सीजफायर लागू होना मिडिल ईस्ट में स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल ऊर्जा आपूर्ति सुधरेगी, बल्कि वैश्विक बाजार में भी राहत देखने को मिलेगी।

See also  डेंगू, मलेरिया से बचने करें उपाय, निगम ने निकाली जागरूकता रैली..

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!