छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
Raipur Crime : रायपुर में 7 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

रायपुर। रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में पुलिस ने एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 7 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 28 हजार रुपये आंकी गई है। आरोपी की पहचान सौरव ठाकुर के रूप में हुई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मेडिसिन अस्पताल के पास नशा बेचने की कोशिश में घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चिट्टा मिला।
राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह नशीला पदार्थ कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था। अधिकारियों का कहना है कि जांच में आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं।



