Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर में दिल्ली का ड्रग तस्कर गिरफ्तार, कुरियर से मंगाता था गांजा और “ओसियन ग्रो”

रायपुर। रायपुर में थाना सिविल लाइन पुलिस ने गांजा और “ओसियन ग्रो” गांजा की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस को 11 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि कटोरा तालाब के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम रितिक पसरिचा (मूल निवासी दिल्ली) बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से अलग-अलग पैकेट में गांजा और ओसियन ग्रो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके कब्जे से 2.870 किलोग्राम गांजा, 114 ग्राम ओसियन ग्रो गांजा, 3000 रुपये नकद, एक आईफोन और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 3,62,600 रुपये बताई गई है।

See also  CG News: दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर लगा है ‘भिलाई का स्टील’, 12000 टन से ज्यादा स्टील दिया

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर दिल्ली से कुरियर के माध्यम से यह मादक पदार्थ रायपुर मंगवाता था। इस मामले में कुरियर कंपनी से भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Advertisment

आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!