Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Rohit vs Virat: वैभव सूर्यवंशी के दिए घाव को भरने उतरेंगे रोहित-विराट, IPL में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?

नई दिल्ली, 12 अप्रैल : Rohit Sharma vs Virat Kohli: IPL 2026 का 20वां मुकाबला गवाह बनने जा रहा है रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच होने वाली एक जबरदस्त टक्कर का. बड़ी बात ये है कि एक-दूसरे से टकराने से पहले रोहित-विराट दोनों को वैभव सूर्यवंशी के हाथों घाव मिल चुका है. दोनों की ही टीमों को वैभव सूर्यवंशी के दमदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने धूल चटाई है. अब रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अपनी-अपनी टीमों को फिर से जीत की पटरी पर लाकर वैभव सूर्यवंशी के दिए घाव को भरने की कोशिश करेंगे. मगर इसमें बाजी कौन मारेगा वो जानने के लिए ये देखना होगा कि रोहित-विराट दोनों में आमने-सामने की टक्कर में आगे कौन है?

See also  रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विष्णु देव साय और विजय शर्मा ने किया स्वागत...

मुकाबले के अंदर होंगे ये मुकाबले
मुंबई के वानखेड़े मैदान पर 12 अप्रैल की शाम जब मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी तो इसी में कुछ और मुकाबले भी होते दिखेंगे. पहला मुकाबला होगा रोहित बनाम विराट का. दूसरी टक्कर देखने को मिलेगी विराट और बुमराह के बीच. वहीं एक घमासान जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहेगा, वो है रोहित और हेजलवुड के बीच का.

रोहित Vs विराट
सबसे पहले बात रोहित शर्मा और विराट कोहली की टक्कर की. मुंबई इंडियंस और RCB के बीच मुकाबले में रन में विराट आगे हैं तो स्ट्राइक रेट के मामले में रोहित शर्मा का बोलबाला है. MI और RCB अब तक 35 मैचों में भिड़ चुके हैं, जिसमें विराट कोहली 35.39 की औसत और 133.19 की स्ट्राइक रेट के साथ अपने 1000वें रन से सिर्फ 9 रन दूर हैं. वहीं रोहित शर्मा ने 848 रन 27.35 की औसत और 136.99 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. विराट ने 8 अर्धशतक लगाए हैं तो रोहित ने 7 अर्धशतक जमाए हैं.

See also  नेशनल हाइवे बीच रोड में लापरवाही पूर्वक खड़े किए ट्रेलर वाहन को जप्त कर वाहन चालक के विरूद्ध की गई कार्यवाही...

विराट Vs बुमराह
अब आते हैं विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के बीच भिड़ंत पर. ये दोनों खिलाड़ी IPL में 17 बार टकरा चुके हैं. उन 17 पारियों में विराट ने बुमराह के खिलाफ 150 रन बनाए हैं. वहीं बुमराह ने विराट को 5 बार आउट किया है.

रोहित Vs हेजलवुड
रोहित शर्मा और जॉश हेजलवुड दूसरी बार IPL की पिच पर आमने-सामने होंगे. इससे पहले एक पारी में रोहित ने हेजलवुड के खिलाफ 6 रन बनाए हैं.

Advertisment

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 35 बार IPL की पिच पर भिड़ चुके हैं. उन 35 मुकाबलों में 21-14 से पलड़ा मुंबई इंडियंस के पक्ष में झुका है.

See also  द्वितीय चरण के ओरिएंटेशन कक्षा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के जीवन जीने के कौशलो का विषयावार प्रयोग पर सेमीनार का आयोजन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!