Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

लिवर और आंतों को हेल्दी रखने के लिए क्या हैं तीन बेस्ट फूड्स?

आज के समय में लिवर और आंतों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिसका मुख्य कारण खराब खानपान, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता स्ट्रेस है. जंक फूड, तला-भुना खाना और पानी की कमी पाचन तंत्र को कमजोर कर देते हैं, जिससे लिवर पर भी असर पड़ता है. जब लिवर और आंतें ठीक से काम नहीं करतीं, तो शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं जैसे बार-बार पेट दर्द, गैस, कब्ज या डायरिया, थकान, भूख न लगना, त्वचा का पीला पड़ना और मुंह का स्वाद खराब रहना.

इसके साथ ही पेट में भारीपन, सूजन और कमजोरी महसूस होना भी आम संकेत हैं. इन संकेतों को नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है. ऐसे में जरूरी है कि समय रहते खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान दिया जाए, ताकि पाचन तंत्र मजबूत बना रहे. आइए जानते हैं कि लिवर और आंतों को हेल्दी रखने के लिए क्या खाएं.

See also  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित संकल्प शिविर में उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे लोग...

लिवर और आंतों को हेल्दी रखने के लिए क्या हैं तीन बेस्ट फूड्स?

हरी पत्तेदार सब्जियां

आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि पालक, मेथी और सरसों जैसी हरी सब्जियां फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं. ये शरीर से टॉक्सिक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती हैं और लिवर को डिटॉक्स करने के साथ आंतों की सफाई भी करती हैं. नियमित सेवन से पाचन बेहतर होता है और कब्ज जैसी समस्या कम होती है. ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर शरीर को बीमारियों से बचाने में भी सहायक होती हैं.

Advertisment

दही और प्रोबायोटिक फूड्स

दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया आंतों के माइक्रोबायोम को संतुलित रखते हैं. यह पाचन को बेहतर बनाता है, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करता है और लिवर पर अनावश्यक दबाव पड़ने से बचाता है. नियमित रूप से दही खाने से पेट ठंडा रहता है और पाचन प्रक्रिया स्मूद बनी रहती है. यह शरीर में पोषक तत्वों के एब्जॉर्पशन को भी बेहतर करता है.

See also  Sukma News : नक्सलियों की दरिंदगी, पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण रव्वा सोना की पीट-पीटकर हत्या…

लहसुन और हल्दी

लहसुन और हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये लिवर की क्षमता बढ़ाते हैं और आंतों में सूजन को कम करके पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इनका नियमित सेवन शरीर को अंदर से साफ रखने में सहायक होता है. साथ ही यह संक्रमण से बचाव और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं.

क्या चीजें लिवर और आंतों को नुकसान पहुंचाती हैं?
लिवर और आंतों को सबसे ज्यादा नुकसान खराब खानपान और अनहेल्दी आदतों से होता है. ज्यादा तला-भुना, मसालेदार और प्रोसेस्ड फूड पाचन तंत्र को कमजोर कर देता है. अधिक चीनी और नमक का सेवन भी लिवर पर दबाव बढ़ाता है.

See also  छत्तीसगढ़ में शुरू होने जा रहा है पर्यटन का नया अध्याय:मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

शराब और धूम्रपान जैसी आदतें लिवर को धीरे-धीरे खराब करती हैं और आंतों की क्षमता को प्रभावित करती हैं. इसके अलावा देर रात खाना, कम पानी पीना और लंबे समय तक बैठे रहना भी पाचन को बिगाड़ देता है, जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

हेल्दी आदतें अपनाना भी जरूरी
सिर्फ सही खानपान ही नहीं, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना भी बेहद जरूरी है. रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, समय पर खाना और नियमित रूप से एक्सरसाइज करना पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.

इसके अलावा अच्छी नींद लेना और स्ट्रेस को कम करना भी लिवर और आंतों के लिए फायदेमंद होता है. धीरे-धीरे खाने की आदत डालें और ओवरईटिंग से बचें. रोजाना हल्की फिजिकल एक्टिविटी और योग को शामिल करने से शरीर लंबे समय तक स्वस्थ और एक्टिव बना रहता है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!