Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप के प्रयास से नगर सहित क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए मिली करोड़ो रूपए की स्वीकृति

जांजगीर-चांपा। विधायक ब्यास कश्यप के सतत् प्रयास से जांजगीर-चांपा विधान सभा के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यो को स्वीकृति प्रदान किया गया है। इन कार्याे में प्रमुख रूप से पहुंच मार्गों का उन्नयन कार्य, मजबूतीकरण तथा चैड़ीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य शामिल हैं। विधायक कार्यालय जांजगीर से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधान सभा जांजगीर-चांपा क्षेत्र के ग्राम बुड़ेना से ग्राम भैंसमुड़ी तक पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रूपए, जिला पंचायत मोड़ से ग्राम पेण्ड्री (जांजगीर) पहुंच मार्ग के चैड़ीकरण के लिए 3.98 करोड़ रूपए, जांजगीर नगर के बी.टी.आई. चैक से खोखसा ओव्हरब्रिज तक सड़क में डिवाईडर एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए 1.11 करोड़ रूपए, मुख्य मार्ग से बनारी पहुंच मार्ग निर्माण कार्य 700 मीटर के लिए 15.25 लाख, ग्राम बोड़सरा से सिवनी पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 53.94 लाख रूपए, जांजगीर बाईपास पास लिंक रोड निर्माण के लिए 78.00 लाख रूपए, जांजगीर-केरा मार्ग चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य 600 मीटर के लिए 31.75 लाख रूपए, की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सभी कार्यो की स्वीकृति जिला खनिज संस्थान न्यास मद से दी गई है।

See also  Janjgir Murder Case: हादसा नहीं, हत्या थी: ट्रक के लेन-देन को लेकर दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, शव को कार के नीचे रखकर रचा एक्सीडेंट का नाटक

इस क्षेत्र के ग्रामीण वर्षों से जर्जर एवं संकरे सड़क के कारण मुसीबतें झेल रहे थे। विधायक ब्यास कश्यप ने जनता की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए इनक कार्यो को स्वीकृति दिलाई है। इन सड़को के निर्माण, चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण से न केवल कनेक्टिविटी सुधरेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगा। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि जनता को बेहतर बुनियादी ढांचा मिल सके। वर्षों पुरानी मांगें पूरी होने पर स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है और उन्होंने विधायक ब्यास कश्यप का आभार जताया है।

See also  गर्मी में चेहरे पर बर्फ लगाना चाहिए या नहीं? जानिए Ice Cube थेरेपी के फायदे और सही तरीका...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!