Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : थाने में ‘डील’ का VIDEO वायरल’ नोट गिनते आरक्षक और महिला की फोटो जूम करते ASI पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंड

राजनांदगांव/डोंगरगढ़: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाने से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। थाने के भीतर रिश्वतखोरी और ड्यूटी के दौरान अश्लील आचरण का वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एएसआई और एक आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में डोंगरगढ़ थाने का नजारा दिख रहा है। वीडियो में दो मुख्य बातें नजर आ रही हैं:

1. रिश्वतखोरी: वर्दीधारी कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर पीड़ित पक्ष से 100-100 रुपये के नोट ले रहा है और उन्हें गिनकर अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दे रहा है।

See also  CG News: सेंट्रल जेल रायपुर में नाइजीरियन बंदी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप...

2. अमर्यादित व्यवहार: उसी टेबल के पास बैठे एएसआई रोहित खूंटे अपने मोबाइल फोन पर एक महिला की तस्वीर को बार-बार जूम करके देखने में व्यस्त हैं।

जमानत और चालान के नाम पर ‘सौदा’
बताया जा रहा है कि यह वीडियो पिछले एक सप्ताह के भीतर का है। वीडियो में सुनाई दे रही बातचीत से संकेत मिल रहे हैं कि मामला कोर्ट में चालान पेश करने, जमानत दिलाने और आपसी समझौते से जुड़ा था। पुलिसकर्मी केस को रफा-दफा करने या “मामला निपटाने” के लिए रुपयों का लेन-देन कर रहे थे।

Advertisment

SP अंकिता शर्मा की सख्त कार्रवाई
वीडियो सामने आने और पुलिस महकमे में हड़कंप मचने के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार देर शाम आदेश जारी किए:

  • निलंबन: एएसआई रोहित खूंटे और आरक्षक लक्ष्मी शंकर कंवर को सस्पेंड कर दिया गया है।
  • लाइन अटैच: दोनों को रक्षित केंद्र (लाइन) भेज दिया गया है।
  • आरोप: एएसआई पर वर्दी की गरिमा न रखने और पुलिस की छवि धूमिल करने तथा आरक्षक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।
See also  स्कूल में दरिंदा :  छत्तीसगढ़ में भिलाई के रिसाली स्थित नामी – गिरामी स्कूल में छात्रा के साथ घिनौनी हरकत,  स्कूल प्रबंधन के दबाव में पुलिस,  मेडिकल टेस्ट में पुष्टि, पीड़ित छात्रा और परिजनों को लौटाया गया बैरंग, आखिर क्यों स्कूल प्रबंधन की वकालत में जुटे आलाधिकारी ? सरकार ले संज्ञान…

अधिकारी का निर्देश: निलंबन अवधि के दौरान दोनों पुलिसकर्मी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। विभाग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि यह पूरा मामला किस केस से जुड़ा था और इसमें अन्य कौन से लोग शामिल थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!