Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बिलासपुर में पत्नी का खूनी हमला, अलग रहने की बात पर फोड़ा पति का सिर

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा क्षेत्र से घरेलू विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्नी द्वारा पति पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप है। घटना में घायल पति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अलग रहने के फैसले पर भड़का विवाद
मिली जानकारी के अनुसार, राजीव गांधी वार्ड चकरभाठा निवासी घनश्याम तंबोली नगर पालिका बोडरी में कार्यरत है। उसकी पत्नी सोनिया तंबोली भी नौकरी करती है।घनश्याम के मुताबिक, पत्नी आए दिन उसके साथ झगड़ा और मारपीट करती थी। इसी से परेशान होकर उसने बुधवार को अलग कमरे में रहने का निर्णय लिया और अपना सामान शिफ्ट करने लगा।

See also  आदिवासी नेता ने दो युवकों से 10 लाख ठगे, पुलिस सब इंस्पेक्टर और फारेस्ट गार्ड में जॉब दिलवाने का ऑफर दिया

ईंट से किया जानलेवा हमला
आरोप है कि पति के इस फैसले से नाराज होकर पत्नी आगबबूला हो गई। उसने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि पति को घर से निकल जाने को कहा।
जब घनश्याम ने इसका विरोध किया, तो पत्नी ने ईंट उठाकर उसके सिर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी ने तीन बार वार किया, जिससे घनश्याम के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया।

घायल हालत में पहुंचा थाने
हमले के बाद किसी तरह घनश्याम मौके से निकलकर थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  रिश्वत मामले में एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार नगर एवं ग्राम निवेश के सहायक संचालक (सर्वे) और सहायक मानचित्रकार निलंबित...

पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना एक बार फिर घरेलू विवादों के हिंसक रूप लेने की गंभीरता को उजागर करती है, जहां छोटे-छोटे मतभेद भी बड़े हादसे में बदल सकते हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!