Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2026: गुजरात टाइटंस की रोमांचक जीत, दिल्ली को 1 रन से हराया, आखिरी गेंद तक चला मुकाबला

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मैच में आखिरी गेंद तक सस्पेंस बना रहा।

गुजरात ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 210 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
टीम की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने 27 गेंदों में 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 55 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

See also  8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी 50 प्रतिशत बढ़ जाएगी? जानें कब मिल सकती है बड़ी खुशखबरी...

दिल्ली की मजबूत शुरुआत, लेकिन अंत में चूकी
211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी रही। केएल राहुल और पाथुम निसांका ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े।केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही मैच का रुख बदल गया। आखिरी 18 गेंदों में दिल्ली को 45 रन चाहिए थे।

आखिरी ओवर में रोमांच चरम पर
डेविड मिलर ने 20 गेंदों में 41 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी और महज 1 रन से मुकाबला हार गई।

See also  जनअदालत के नाम पर ले ली दो ग्रामीणों की जान...

राशिद खान बने मैच के हीरो
गुजरात की जीत में राशिद खान की अहम भूमिका रही। उन्होंने 3 विकेट लेकर दिल्ली की बल्लेबाजी पर लगाम लगाई।
दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी को 1-1 सफलता मिली।

Advertisment

पॉइंट्स टेबल पर असर
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने पॉइंट्स टेबल में छलांग लगाते हुए छठा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को सीजन की पहली हार के बाद चौथे स्थान पर रहना पड़ा।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!