छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण

0 “न्यायिक निरीक्षण : प्रधान जिला न्यायाधीश साहब ने परखी जांजगीर जिला जेल की सुरक्षा और स्वच्छता”!
जांजगीर-चांपा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर जयदीप गर्ग द्वारा जिला जेल जांजगीर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं और जेल परिसर की स्वच्छता का जायजा लिया। माननीय न्यायाधीश ने जेल के समस्त बैरकों का भ्रमण किया और वहां की क्षमता व स्वच्छता का अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जेल की रसोई का निरीक्षण करते हुए उन्होंने बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच की व जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि मेन्यू के अनुसार पौष्टिक और स्वच्छ भोजन समय पर उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया साथ ही जेल अधिकारियों व लीगल एड डिफेंस अधिवक्ताओं को निर्देशित किया कि जो बंदी आर्थिक अभाव में वकील नहीं कर सकते उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए। जिला जेल के चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण कर उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में भी निर्देश दिए। माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश साहब ने जेल प्रशासन को सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने और जेल मैनुअल के नियमों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंदियों के मानवाधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना और जेल परिसर में अनुशासन बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।
उक्त निरीक्षण के दौरान शैलेन्द्र चौहान प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर, मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर, सत्यनारायण सिंह ठाकुर, विनोद कुमार कश्यप, विष्णु प्रसाद अग्रवाल, संगीता मरावी अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल जांजगीर डी. डी. टोडर जेल अधीक्षक जांजगीर, समस्त जेल स्टाफ और पैरालीगल वालेंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, जयराम गढ़ेवाल उपस्थित रहें।



