Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से किया अनाचार, आरोपी गिरफ्तार 

जांजगीर-चांपा। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी को थाना मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी अनिकेत तांडे के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर शादी का झांसा देकर युवती से अनाचार करने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पीड़िता की इंस्टाग्राम पर वर्ष 2022 में अनिकेत तांडे (20) निवासी सोनादुला, थाना अकलतरा से पहचान हुई थी। इसी दौरान पीड़िता के घर पहुंचा और परिजनों को खुद को एचडीएफसी बैंककर्मी बताकर शादी का प्रस्ताव रखा, और शादी का झांसा देकर उसने पीड़िता के साथ अनाचार किया।

See also  BSNL के करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी राहत, कंपनी ने लगाए 84 हजार नए 4G टावर, मिलेगी शानदार कनेक्टिविटी

पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में अप.क्र. 116/2026 धारा 64(2)(M), 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हीरापुर (रायपुर) से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisment

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनीय योगदान रहा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!