Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा नवीन निर्माणाधीन न्यायालयीन कर्मचारी आवास जांजगीर का किया निरीक्षण

0 आगामी नेशनल लोक अदालत 09 मई 2026 को सफल बनाने हेतु वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से समस्त न्यायाधीशों के साथ किया गया समीक्षा !
 
 
जांजगीर-चांपा। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग द्वारा 08 अप्रैल को नवीन निर्माणाधीन न्यायालयीन कर्मचारी आवास जांजगीर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन की संरचनात्मक मजबूती, सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था, सामग्री की गुणवत्ता, आवाजाही के लिए सड़क व्यवस्था, जल प्रदाय की व्यवस्था, बच्चों के लिए गार्डन व्यवस्था, बिजली व्यवस्था तथा निर्माण कार्य की प्रगति की जांच किया गया। माननीय न्यायाधीश द्वारा कंक्रीट की गुणवत्ता एवं न्यायालय भवन में लगाया जा रहें बिजली की तारों की गुणवत्ता की जांच की गई। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला जांजगीर चांपा द्वारा निर्माण कार्यों में सभी तकनीकी  मानकों का पालन किए जाने हेतु निर्देश दिया गया तथा उनके द्वारा  निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किए जाने हेतु आदेश दिया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आगामी वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत दिनांक 09 मई को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर के न्यायाधीशगण एवं समस्त तालुकाओं के न्यायाधीशों से नेशनल लोक अदालत में राजीनामा योग्य दीवानी, फौजदारी, बैंक से संबंधित मामलों एवं अपने तालुका क्षेत्र के अन्य विभागों  से समीक्षा कर अधिक से अधिक राजस्व, श्रम, विद्युत एवं अन्य राजीनामा प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत में रखने व नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करने को कहा गया साथ ही अपने तालुका क्षेत्र  थानों में पदस्थ पैरालीगल वालेंटियर को जिले की समस्त ग्राम पंचायत, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में नेशनल लोक अदालत संबंधी व्यापक प्रचार प्रसार व मुनादी कराने को कहा गया ताकि अधिक से अधिक आम लोगों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा सके।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम का हुआ आगाज, मुख्यमंत्री स्वयं आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं की कर रहे हैं सुनवाई, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आज आयोजित पहले जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न इलाकों से पहुंचे हजारों बाल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!