Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

C.G News : दुर्ग में दो छात्रों ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार को दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं से सनसनी फैल गई। एक घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सामने आई, जबकि दूसरी स्मृति नगर क्षेत्र में हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

11वीं की छात्रा ने घर में लगाई फांसी
पहली घटना अकलोरडीह इलाके की है, जहां 17 वर्षीय वीणा ठाकुर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह 11वीं कक्षा की छात्रा थी और अपनी मां के निधन के बाद मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। जानकारी के अनुसार, वह तड़के करीब 3 बजे पढ़ाई के बहाने कमरे में गई थी। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा, तो उसका शव फंदे से लटका मिला।

See also  मारेगी… ये इंडिया की पक्की टीम है, शोएब अख्तर ने इस गलती पर पाकिस्तान को दे दी वॉर्निंग

सुसाइड नोट में जताई माफी
मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने “सॉरी मम्मी-पापा, मामा-मामी” लिखकर माफी मांगी है। हालांकि उसने आत्महत्या के पीछे स्पष्ट कारण नहीं बताया है। परिजनों के मुताबिक, एक दिन पहले ही वह अपने पिता और सौतेली मां से मिलकर लौटी थी और सामान्य व्यवहार कर रही थी।

BCA छात्र ने भी उठाया खौफनाक कदम
दूसरी घटना स्मृति नगर के आर्यनगर इलाके में हुई, जहां 19 वर्षीय उमेश साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह बीसीए सेकंड ईयर का छात्र था और उसके पिता ऑटो चालक हैं। सुबह जब दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा, जहां वह पंखे से लटका मिला।

See also  AI फीचर्स वाले नए स्मार्ट AC कैसे बदल रहे हैं कूलिंग एक्सपीरियंस, बचाते हैं बिजली बिल

पुलिस जांच में जुटी
दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आत्महत्या के स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आए हैं। पुलिस सुसाइड नोट और मोबाइल रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है।

Advertisment

अभिभावकों से अपील
सीएसपी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, खासकर परीक्षा के समय। मानसिक तनाव ऐसे मामलों की एक बड़ी वजह बन सकता है, इसलिए बच्चों के साथ संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!