Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL में वैभव सूर्यवंशी-यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा सहवाग-गंभीर का रिकॉर्ड, 61 गेंद पहले किया ये कारनामा

नई दिल्ली, 05 अप्रैल : IPL 2026 की सबसे विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी के तौर पर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को देखा जा रहा है. इन दोनों का हालांकि IPL के पिछले सीजन में भी डंका बजा था, जहां ये 200 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाली इकलौटी ओपनिंग जोड़ी थी. इतना ही नहीं उनके जमाए छक्के IPL की कई टीमों पर भी भारी पड़ते दिखे थे. IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़कर चर्चा में आ गए हैं.

61 गेंद पहले ही वैभव-यशस्वी ने तोड़ा रिकॉर्ड
अब आप सोच रहे होंगे कि वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर सहवाग और गंभीर का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ दिया? ये रिकॉर्ड आईपीएल में सबसे तेज 500 रन जोड़ने वाली भारतीय ओपनिंग जोड़ी का है. वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने 309 गेंदों पर 500 रन बतौर ओपनिंग जोड़ी जोड़े थे. वैभव और यशस्वी ने उन दोनों का रिकॉर्ड 61 गेंदें कम खेलकर ही तोड़ डाला है.

See also  रेप पीड़िता की फोटो लेकर सड़क पर उतर गए कांग्रेसी, यह अपराध...

वैभव-यशस्वी ने 248 गेंदों में ठोके 500 रन
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल को सहवाग-गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले मुकाबले में मिली. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की इनिंग की दूसरी गेंद खेलते ही आपस में 500 रन की पार्टनऱशिप पूरी कर ली और इसी के साथ सहवाग और गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वैभव और यशस्वी के इस मैच से पहले तक 246 गेंदों पर 497 रन थे. उन्होंने सहवाग और गंभीर का भारतीय रिकॉर्ड 248 गेंदों में ही तोड़ डाला.

वैभव-यशस्वी दूसरे सीजन में कर रहे ओपनिंग
वैभव और यशस्वी का बतौर ओपनिंग जोड़ी ये दूसरा सीजन है. पिछले सीजन से अब तक पावरप्ले में यशस्वी जायसवाल 25 छक्के लगा चुके हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 20 छक्के लगाए हैं. इस दौरान पावरप्ले में इनके जमाए छक्कों की संख्या लगभग कई टीमों के बराबर है. चेन्नई सुपर किंग्स ने इस दौरान 21 छक्के पावरप्ले में जमाए हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में 26 छक्के मारे हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!