Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG CRIME : अंधे कत्ल का खुलासा, शराबी पति की हत्या का खुलासा, पत्नी ने जेठ और साथी के साथ मिलकर रची साजिश

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिनौरी में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी, बड़े भाई और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 29 मार्च की रात 37 वर्षीय रामकुमार साय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी मीना बाई साय ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत को हत्या बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

See also  IPL 2025: 50 करोड़ के 2 खिलाड़ी, आज IPL 2025 में बिखेरेंगे जलवा; एक तूफान तो दूसरा मचाता है तबाही...

जांच के दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना बाई साय, बड़े भाई महावीर साय और वैभव उर्फ अंशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि रामकुमार साय अत्यधिक शराब पीने का आदी था और आए दिन परिवार को परेशान करता था। साथ ही उस पर अपनी ही बेटी के प्रति गलत नजर रखने का आरोप भी सामने आया। इन परिस्थितियों से परेशान होकर तीनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई।

घटना की रात रामकुमार के सोने के बाद गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए इस्तेमाल किए गए गमछों को पत्थरों में बांधकर घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुएं से गमछे और पत्थर बरामद कर लिए हैं, साथ ही मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

Advertisment

पुलिस ने इस मामले में षड्यंत्र और साक्ष्य मिटाने की धाराएं भी जोड़ी हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

See also  ठेला वाले से शराब पीने के लिए पैसा मांगने वाला फरार 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!