युवा कांग्रेस में संगठन विस्तार, प्रतीक सिंह (विशु) बने जांजगीर चांपा जिला उपाध्यक्ष

जांजगीर-चांपा। जिले में युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में संगठनात्मक विस्तार किया गया है। इसी क्रम में प्रतीक सिंह (विशु) को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति आदेश युवा कांग्रेस कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा जारी किया गया है।
बताया गया है कि यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पटानिया एवं सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे के मार्गदर्शन में की गई है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की सहमति से जिले में कुल 10 जिला उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिसमें प्रतीक सिंह (विशु) का नाम भी शामिल है।
नियुक्ति के बाद युवा कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि प्रतीक सिंह अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



