Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर मेकाहारा से कैदी फरार: हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता साहेब कुमार हथकड़ी समेत गायब

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा (Dr. B.R. Ambedkar Memorial Hospital) से मंगलवार को एक सजायाफ्ता कैदी के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) के मामले में सजा काट रहा कैदी साहेब कुमार ताती इलाज के दौरान जेल प्रहरियों की आंखों में धूल झोंककर भाग निकला। चौंकाने वाली बात यह है कि कैदी हथकड़ी समेत भागने में कामयाब रहा, जिसने जेल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तीन साल से जेल में था बंद

जानकारी के अनुसार, साहेब कुमार ताती मूल रूप से बिहार राज्य का निवासी है। उसे तीन साल पहले गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह रायपुर सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट रहा था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण जेल प्रहरी उसे इलाज के लिए मेकाहारा लेकर पहुँचे थे, जहाँ मौका पाकर वह सुरक्षा घेरे को तोड़कर फरार हो गया।

See also  ग्राम कापन में अवैध फटखा जप्त, नैला  पुलिस की कार्यवाही...

पुलिस की लापरवाही या बड़ी चूक?

Advertisment

राजधानी के जेल कर्मचारियों की सतर्कता पर एक बार फिर उंगली उठ रही है। मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई है। अस्पताल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश की जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब रायपुर सेंट्रल जेल के कैदी जेल कर्मियों की चूक का फायदा उठाकर फरार हुए हों, पूर्व में भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप

दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले अस्पताल से कैदी के भागने की खबर से मरीजों और परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल के प्रवेश और निकास द्वारों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस का मानना है कि आरोपी हथकड़ी पहने होने के कारण ज्यादा दूर नहीं जा पाया होगा, हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

See also  शांति पूर्वक मानए नवरात्रि एवं दुर्गाउत्सव:एसडीओपी पैंकरा, शांति समिति की बैठक में शामिल हुए आसपास गांव के जनप्रतिनिधि एवं नागरिक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!