Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: रायपुर में गैस कीमतों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन: तेलीबांधा तालाब में सिलेंडर का प्रतीकात्मक विसर्जन

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस ने तेलीबांधा तालाब में प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर का विसर्जन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्य सरकार पर भी कालाबाजारी रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से हर वर्ग प्रभावित है और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कार्यकर्ताओं ने यह भी बताया कि गैस एजेंसियों में लंबी कतारें लग रही हैं और समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

See also  CG News: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, हिरण के सींग के साथ 2 शिकारी गिरफ्तार…

प्रदर्शन के दौरान मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार से व्यवस्था सुधारने, गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!