Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बुथ चलो अभियान के तहत जिला महासमुंद के अनेक गांवों में पहुंचे राजेश्री महन्त, अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों से किया विचार-विमर्श…

बुथ चलो अभियान के तहत जिला महासमुंद के अनेक गांवों में पहुंचे राजेश्री महन्त
 
अनेक पदाधिकारियों एवं सदस्यों से किया विचार-विमर्श
 
जांजगीर-चांपा। बुथ चलो अभियान के तहत छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज जिला महासमुंद के बसना विकासखंड अंतर्गत स्थित अनेक गांवों के बूथ अध्यक्षों एवं सदस्यों से भेंट मुलाकात करके वस्तु स्थिति का जायजा लिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे थे।विकासखंड बसना के ग्राम गनेकेरा, टेमरी, पठियापाली तथा छिर्राचुवां में उन्होंने बुथ के पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया और कहा कि मतदान में बूथ स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं का बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है, आप सभी अपने कर्तव्यों के निर्वाह के लिए सतर्क होकर कार्य करें। राज्य में भूपेश बघेल सरकार के द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं की जानकारी जन- जन तक पहुंचे इसके लिए हम सभी को कार्य करना होगा। उन्होंने चुनाव की घनीभूत तैयारी के लिए लोगों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर उनका अनेक स्थानों पर लोगों के द्वारा बहुत ही आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया गया। राजेश्री महन्त महाराज के साथ मंडी अध्यक्ष मनजीत सिंह सलूजा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तौकीर दानी, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इश्तियाक खैरानी, पार्षद तनवीर सईद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार साहू, डुगली बाई ताण्डी, मंदाकिनी साहू, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष योगेश जी, भोला सिंह सिदार, रनदीप सिंह सलूजा, रमेश दास, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष खालिद दानी, मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

See also  छत्तीसगढ़: ‘हर-हर महादेव’ बोलकर एनीकट से कूदा युवक, मौत , नशे में काफी देर तक किया हाई-वोल्टेज ड्रामा

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!