छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
Durg Crime : बच्चों के मामूली झगड़े से शुरू हुआ विवाद, दो समुदायों में हिंसक पथराव और इलाके में तनाव

दुर्ग : दुर्ग जिले के गफ्फार मोहल्ला क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की घटना सामने आई। विवाद की शुरुआत शारदापारा इलाके में बच्चों के बीच मामूली झगड़े से हुई, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी हुई।
घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया। पत्थरबाजी में सीएसपी छावनी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए। स्थिति को काबू में करने के लिए प्रशासन ने दो एएसपी, 12 थाना प्रभारी और 300 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दो दिन पहले हुई एक घटना के कारण पहले से ही तनाव था। करणी सेना ने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया। SSP मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रखा गया है।



