Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ठेला वाले से शराब पीने के लिए पैसा मांगने वाला फरार 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

ठेला वाले से शराब पीने के लिए पैसा मांगने वाला फरार 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
 जांजगीर-चांपा। प्रार्थी दिशांश साहू पिता वकील साहू चौकी नैला ने थाना आकर 24 जून को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था की यह अपने ठेला में बैठा था उसी समय नैला निवासी विवेक सूर्यवंशी एवं निखिल गुप्ता दोनों आए और शराब पीने के लिए पैसा की मांग किए। शराब पीने के लिए पैसा नहीं है बोलने पर प्रार्थी को दोनों मिलकर हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियो के खिलाफ अपराध धारा 294, 506, 327, 34, I.P.C. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 दोनो आरोपी अपराध घटित कर दिनांक घटना समय से फरार थे, जिसमे से 01 आरोपी विवेक सूर्यवंशी उम्र 19 वर्ष ग्राम पुरानी बस्ती नैला, चौकी नैला को मुखबिर सूचना पर पकड़ा गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत 06 जुलाई 23 को गिरफ्तार  कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। तथा प्रकरण के एक आरोपी घटना कारित दिनांक से फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है।
    उपरोक्त कार्यवाही मे चौकी प्रभारी नैला उप निरी. गजालाल चंद्राकर एवम चौकी नैला स्टाफ  सराहनीय योगदान रहा।

See also  BIG BREAKING : पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन की हाईजैक, 500 से अधिक यात्री सवार, 6 सैनिकों को उतारा मौत के घाट...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!