Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर H.C को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर बम स्क्वॉड, मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गईं। एहतियातन हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से कड़ा कर दिया गया है।

मौके पर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंचकर सघन जांच कर रही है। परिसर के भीतर और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
धमकी के बाद हाईकोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। प्रवेश द्वारों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

See also  चितरपारा में श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ 26 जनवरी से, प्रतिदिन आचार्य पं. देवकृष्ण शर्मा अपनी अमृतमयवाणी से सुनायेगें कथा...

सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां
गौरतलब है कि इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के न्यायालयों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर जिला न्यायालयों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

Advertisment

हालांकि, पूर्व में मिली धमकियां जांच के दौरान अफवाह साबित हुई थीं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं।

जांच जारी, स्थिति पर नजर
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले की पहचान करने का प्रयास जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

See also  Raipur Breaking : सीमेंट भरी बाल्टी से सिर फोड़कर पत्नी की हत्या, सड़क पर लहूलुहान शव छोड़कर भागा पति...

हाईकोर्ट में कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए भी प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!