Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करने वाले कर्मठ युवा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से जांजगीर–नैला मंडल में महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। पार्टी ने निरंतर सक्रिय, जुझारू एवं संगठन के प्रति समर्पित श्री सोनू यादव को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जांजगीर–नैला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
सोनू यादव लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए सदन से लेकर सड़क तक जनता की आवाज बुलंद करते आए हैं। जनहित के मुद्दों पर उन्होंने सदैव संघर्षशील भूमिका निभाई है और पार्टी की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाया है। उनके इस अनुभव, सक्रियता और संघर्षशील नेतृत्व से युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर नई मजबूती मिलेगी।
इस नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सभी ने विश्वास जताया कि श्री यादव के नेतृत्व में युवा शक्ति संगठित होगी और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सोनू यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए युवाओं को राष्ट्रसेवा और संगठन विस्तार से जोड़ने का सतत प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर मंडल, जिला एवं युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आये अक्षत कलश का कोटमी सोनार में हुआ जगह जगह भव्य स्वागत...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!