Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

शेयर-मार्केट में डबल-इनकम का लालच देकर 2-लाख की ठगी होटल व्यावसायी महिला को उसके ही कर्मचारी ने लगाया चूना…

बिलासपुर, 23 फरवरी। बिलासपुर में होटल व्यावसायी महिला के साथ 2 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। उनके होटल में काम करने वाले पुराने कर्मचारी ने ही उन्हें लालच देकर फंसाया और पैसे लेने के बाद सामान समेटकर फरार हो गया। कर्मचारी ने उन्हें शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने पर डबल मुनाफा होने का झांसा दिया था, जिसके चलते वो उसके झांसे में आकर पैसे दे दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।समाचार वेबसाइट होस्टिंग

मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। तारबाहर क्षेत्र में रहने वाली अंजना फ्रांसिस होटल संचालित करती हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि, गोविंद कुमार रायपुर के फाफाडीह का निवासी है। वह पिछले कुछ महीनों से उनके होटल में काम करता था और होटल में ही रह रहा था। इस दौरान उसने अपने काम से विश्वास जीतने का प्रयास किया। फिर महिला को भरोसे में लेकर शेयर मार्केट में पैसे इन्वेस्ट करने की बात कही। उसने महिला को इससे डबल इनकम होने का लालच दिया।

See also  मक्खी मारने की दवा खाने से 2 साल की मासूम की दर्दनाक मौत…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!