Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रणवीर सिंह को बिश्नोई गैंग के हेरी बॉक्सर ने धमकाया, एक्शन में मुंबई पुलिस

न्यूज डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को हाल ही में मिली जान से मारने की धमकी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा कदम उठाया है। बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य हरिचंद्र उर्फ हेरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया गया है।

वॉइस नोट से हुई पहचान
जांच एजेंसियों के अनुसार रणवीर सिंह के मैनेजर विजय सुब्रमण्यम को भेजा गया धमकी भरा वॉइस नोट हेरी बॉक्सर की आवाज में था। धमकी में अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्मकार रोहित शेट्टी को जान से मारने की बात कही गई थी। साथ ही 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग भी की गई।

See also  मकर संक्रांति पर कल होगी भव्य खारुन गंगा महाआरती एवं भजन संध्या...

इंटरनेशनल नंबर से आया कॉल
पुलिस जांच में सामने आया है कि धमकी इंटरनेशनल नंबर से दी गई थी, जिसकी लोकेशन अमेरिकी क्षेत्र यूएस वर्जिन आइलैंड्स के आसपास बताई गई है। मुंबई पुलिस इस नंबर की सटीक लोकेशन और तकनीकी डिटेल्स खंगाल रही है। पंजाब और हरियाणा पुलिस की मदद से वॉइस सैंपल की पुष्टि की गई है।

एंटी-एक्सटॉर्शन सेल की जांच
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल इस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने और भारत लाने के लिए सभी कानूनी और अंतरराष्ट्रीय उपाय अपनाए जाएंगे।

रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
धमकी के बाद रणवीर सिंह के घर और शूटिंग लोकेशन्स पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अभिनेता और उनकी टीम को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisment

इस घटनाक्रम के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लुक आउट सर्कुलर जारी होने को आरोपी की गिरफ्तारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

See also  “मैं ही गुलाब कमरो हूं…” महिला अफसर पर भड़के पूर्व विधायक, VIDEO वायरल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!