Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जन्मदिन पर ट्रेंड कर रहे CM साय, सोशल मीडिया पर छाए, ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ हैशटैग X पर नंबर-1 ट्रेंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर वे सोशल मीडिया पर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर हैशटैग ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है।

X पर ट्रेंड कर रहा है हैशटैग
जैसे ही यूजर्स इस ट्रेंडिंग हैशटैग पर क्लिक कर रहे हैं, उन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जुड़ी पोस्ट और जन्मदिन की बधाइयों की भरमार दिखाई दे रही है। समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने X पर अपने संदेश में लिखा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से राज्य की प्रगति को नई गति मिली है, जो सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।

See also  केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, आसमान में काले धुएं का गुबार छाया, दमकल की 32 गाड़ियां मौके पर...

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बधाइयों की बाढ़
मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर शुभकामना संदेशों की बाढ़ आ गई है। प्रदेशभर में समर्थक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जन्मदिन मना रहे हैं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का यह जन्मदिन राजनीतिक और डिजिटल दोनों ही मंचों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!