Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

मेला परिसर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 02 आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

जांजगीर-चांपा। मेला परिसर में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले 02 आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के द्वारा  असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से पुलिस टीम हाई स्कूल मैदान मेला ग्राउंड में पेट्रोलिंग हेतु लगाया गया था। पुलिस टीम पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई की मेले में कुछ लड़के धारदार हथियार लहराकर मेले में आए हुए लोगों को डरा धमका रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा मेले में अलग-अलग स्थान से 02 आरोपियों को पकड़ा गया। जिनके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जप्त किया गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक arms act की कार्यवाही किया गया एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 आरोपियों के नाम 
1- अरुण उर्फ़ सागर बंजारे पिता छोटेलाल बंजारे उम्र 24 वर्ष निवासी खड़पड़ी पारा जांजगीर
2- रितेश राठौर पिता जीवन प्रसाद राठौर उम्र 19 वर्ष  निवासी वार्ड क्रमांक 21 खड़पड़ी पारा जांजगीर
 उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आलोक शर्मा, राकेश तिवारी, प्रकाश चंद्र राठौर, आरक्षक, विनोद राठौर, नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत,दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा

See also  “ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व: CM साय और जनप्रतिनिधियों ने की सेना के शौर्य की सराहना, बोले — जय हिंद की सेना!”

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!