Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जांजगीर-चांपा पुलिस की संवेदनशील पहल,  स्व. आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को मिला 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक

जांजगीर-चांपा। पुलिस सैलरी पैकेज के तहत स्व. आरक्षक की पत्नी को 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक सौपा गया।
थाना चांपा में पदस्थ स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई। उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.09.2025 को रात्रि ड्यूटी समाप्ति के उपरांत अपने घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर हुए सड़क दुर्घटना में आरक्षक प्रहलाद दिनकर का मौके पर ही निधन हो गया था।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के सतत प्रयासों के फलस्वरूप 02 फरवरी 2026 को  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, जांजगीर के शाखा नैला के बैंक प्रबंधक रवि शर्मा एवं उनके वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक स्व. आरक्षक की पत्नी को सौंपा गया।
 इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, DSP मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा एवं बैंक अधिकारियों उपस्थित रहे जिनके द्वारा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की गई तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

See also  Raigarh POSCO Court Verdict : मासूम से ज्यादती करने वाले आरोपी को ‘प्राकृतिक जीवन’ तक उम्रकैद; कोर्ट ने कहा- “जेल में ही बीतेगा शेष जीवन”

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!