Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Dhamtari News: आर्मी जवान रहस्यमयी तरीके से लापता, जालंधर में था तैनात, परिजनों में चिंता

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक आर्मी जवान के रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। जवान पंजाब के जालंधर में सेना में तैनात था और छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटते समय अचानक लापता हो गया।

छुट्टी से लौटते समय हुआ लापता

जानकारी के अनुसार जवान 21 दिसंबर को छुट्टी बिताने के बाद अमृतसर एक्सप्रेस से अपनी यूनिट के लिए रवाना हुआ था। परिजनों को उम्मीद थी कि वह समय पर ड्यूटी जॉइन करेगा, लेकिन 24 दिसंबर को यूनिट से सूचना मिली कि जवान अब तक ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं कर पाया है। इसके बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

See also  स्टेट लेवल स्कूल गेम्स के बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जूनियर खिलाड़ियों एवं उनके कोच को एसपी कोरिया ने किया सम्मानित...

 थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट

काफी तलाश और संपर्क के प्रयासों के बावजूद जब जवान का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने धमतरी जिले के सिहावा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जवान की तलाश शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल लापता होने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!