Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

56 गौ-वंशों की तस्करी करते 5 युवक गिरफ्तार छ्त्तीसगढ़ से जंगल के रास्ते तेलंगाना के बूचड़खाना ले जा रहे थे

दंतेवाड़ा ,11 जनवरी। दंतेवाड़ा पुलिस ने 56 गौ-वंशों की तस्करी करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी तस्कर जंगल के रास्ते सभी गौ-वंशों को गीदम (दंतेवाड़ा जिला) से सुकमा के रास्ते तेलंगाना के मुलुगु के बूचड़खाना लेकर जा रहे थे। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने सभी को पकड़ लिया है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा पुलिस को गौ संरक्षक टीम की तरफ से जानकारी मिली थी कि, कुछ लोग सफेद, काला रंग बिरंगे कृषक पशु बैलों को करीबदर, मरकाटोला, बेनूर, मालेवाही, बारसूर, नागूल, मड़से, पनेड़ा, गुमड़ा, बालूद, मटेनार, अरनपुर जंगल पहाड़ी से होते हुए किस्टाराम के जंगल की तरफ जा रहे हैं।

See also  प्रेमी युवकों के साथ पकड़े जाने पर दो युवतियों ने खाया जहर, एक नाबालिग की मौत, दूसरी युवती का इलाज जारी, मोहल्लेवालों ने युवकों की पिटाई की...

कटने के लिए लेकर जा रहे थे

यहां से वे इन गौ-वंशों को कटने के लिए तेलंगाना के मुलुगु लेकर जाएंगे। इसी सूचना के बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने एक टीम गठित की। जिसके बाद पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। जहां से 5 युवकों को पकड़ा गया। पूछताछ में इन्होंने अपना नाम महेश मुरामी (20), संतोष मुरामी (19), मनकू मुरामी (22), राजू हेमला (50) और विजय कुमार नागेश (36) बताया।

56 गौ-वंश बरामद

Advertisment

ये सभी दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इनके पास से 56 गौ-वंशों को बरामद किया गया। पुलिस ने जब इनसे पूछा तो इनके पास सभी मवेशियों को लेकर कोई भी वैध दस्तावेज नहीं था। वहीं इन्होंने पुलिस को बताया कि ये इन्हें बूचड़खाना लेकर जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दंतेवाड़ा पुलिस ने कहा कि, अवैध तस्करी पर लगाम लगाने दंतेवाड़ा पुलिस हमेशा तत्पर है। हमें सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पुलिस की पहुंची और कार्रवाई की गई।

See also  छत्तीसगढ़ के स्कूलों में समर कैंप का आयोजन, बच्चों में छिपी प्रतिभा और हुनर में आ रहा निखार...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!