छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, थाना जांजगीर पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जांजगीर पुलिस ने 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार किया है।
आरोपी छोटू गोंड उम्र 27 साल निवासी बाबाडेरा लछनपुर के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1800 रूपये बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आरक्षक दिलीप सिंह एवं थाना स्टाफ जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।



