Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का अनशन तीसरे दिन भी जारी, ठंड में बिगड़ी कई की तबीयत

रायपुर: सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग को लेकर डीएड अभ्यर्थियों का अनशन रायपुर में तीसरे दिन भी जारी है। माना–तूता धरना स्थल पर कड़कड़ाती ठंड के बीच डेढ़ सौ से अधिक डीएड अभ्यर्थी धरने पर बैठे हुए हैं। लगातार अनशन और ठंड के कारण कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई है।

धरने में शामिल अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से सहायक शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे उन्हें मजबूरन अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा।

See also  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को किया स्मृतिचिन्ह भेंट...

अनशन पर बैठे कुछ अभ्यर्थियों को कमजोरी, चक्कर और ठंड लगने की शिकायत हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। इसके बावजूद अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!