Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Unnao Case : सेंगर की जमानत पर लग सकता है झटका, SC में दायर हुई याचिका! सामने आयी परदे के पीछे की कहानी….

नई दिल्ली/उन्नाव : उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। 25 दिसंबर 2025 को अधिवक्ता अंजलि पटेल और पूजा शिल्पकार ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर सेंगर की सजा निलंबन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

हाईकोर्ट के आदेश पर सवाल
याचिका में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा निलंबित करते समय निचली अदालत की उस अहम टिप्पणी को नजरअंदाज कर दिया, जिसमें सेंगर को “प्राकृतिक जीवन के अंत तक” जेल में रखने का आदेश दिया गया था। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि सेंगर का आपराधिक इतिहास और अपराध की गंभीरता उसे जमानत देने से रोकने के लिए पर्याप्त आधार है।

See also  सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश

CBI भी जाएगी सुप्रीम कोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर 2025 को सेंगर की उम्रकैद की सजा को अपील लंबित रहने तक निलंबित कर दिया था। कोर्ट ने यह आधार दिया कि वह करीब 7 साल 5 महीने जेल में बिता चुका है। हालांकि अब CBI ने भी इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय लिया है और विशेष अनुमति याचिका (SLP) की तैयारी कर रही है।

पीड़िता की चिंता और विरोध
पीड़िता ने इस फैसले को अपने परिवार के लिए “काल” बताया है। सुरक्षा को लेकर पीड़िता और उसकी मां ने दिल्ली के इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

See also  166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा महतारी सदन

अभी जेल में ही है सेंगर
सजा निलंबन के बावजूद सेंगर फिलहाल जेल में है, क्योंकि वह पीड़िता के पिता की कस्टडी में हुई मौत के मामले में 10 साल की सजा काट रहा है। हाईकोर्ट ने जमानत देते समय 15 लाख रुपये के मुचलके, पीड़िता के घर से 5 किमी दूर रहने और साप्ताहिक पुलिस रिपोर्टिंग जैसी कड़ी शर्तें भी लगाई हैं।

Advertisment

परदे के पीछे के दावे और सवाल

https://x.com/barkhatrehan16/status/2004406250822676494?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2004406250822676494%7Ctwgr%5Ea58bb81f74ce34c73377d102783b39d366cc9d7b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnishaanebaz.com%2Funnao-rape-case-sc-plea-audio-clip%2F

इस मामले में कोर्ट के दौरान सुने गए कुछ ऑडियो और दावों को लेकर भी बहस जारी है। निशानेबाज़ न्यूज़ डेस्क इस ऑडियो क्लिप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि या प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि इन पहलुओं पर अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा ही किया जाना है। सवाल यही है कि सच, कानून और राजनीति के बीच न्याय का संतुलन कैसे बनेगा?

See also  भक्ति का जश्न – नवरात्रि स्पेशल गीत “पहरी म बिराजे हावय भवानी” जल्द आपके बीच

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!