छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
सभापति ने सिऊड़ के हिरेन्द्र प्रदान किया श्रवण यंत्र

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर-चाम्पा के सभापति राजकुमार साहू ने अपने क्षेत्र के एक वरिष्ठ नागरिक को श्रवण यंत्र प्रदान किया। नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिऊड़ निवासी 87 वर्षीय हिरेन्द्र सिंह बनाफर को कानों में सुनने थोड़ी परेशानी थी, इस समस्या को देखते हुए, सभापति राजकुमार साहू ने तत्काल संज्ञान लेते हुए श्री सिंह को जिला पंचायत स्थित समाज कल्याण से श्रवण यंत्र प्रदान करवाया। श्रवण यंत्र मिलने उपरांत हिरेन्द्र सिंह ने सभापति को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे श्रवण यंत्र मिलने से अब सुनने में किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होगा अब मैं भी अन्य सामान्य लोगों की तरह अच्छी तरह से सुन सकता हूँ और समझ सकता हूँ।



