Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS: बिलासपुर के मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग, सुपरवाइजर और मजदूर की मौत

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित मित्तल फर्नीचर फैक्ट्री में हुए भीषण आग हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में फैक्ट्री के सुपरवाइजर ऋषभ शुक्ला और मजदूर आयुष सूर्यवंशी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मोटर से निकली चिंगारी तारपीन तेल से भरे टैंकर तक पहुंच गई, जिसके कारण अचानक आग भड़क उठी और कुछ ही देर में वह विकराल रूप ले ली।

हादसे के दौरान सुपरवाइजर ऋषभ शुक्ला आग की लपटों में घिर गए और जलती हालत में फैक्ट्री से बाहर निकल पाए। उन्हें तुरंत रायपुर के कालड़ा नर्सिंग होम ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मजदूर आयुष सूर्यवंशी आग लगने के बाद फैक्ट्री के अंदर ही फंस गया। देर रात तक उसकी तलाश चलती रही, पर वह नहीं मिल सका। अगले दिन जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

See also  ACB की गिरफ्त में रिश्वतखोर पटवारी और सहायक….एक लाख की रिश्वत लेने वाले राजस्व विभाग के कर्मचारी को नहीं आई शर्म…लगातार कार्यवाही होने के बाद भी नहीं आ रहा सुधार…

घटना के समय आयुष के साथ उसका बड़ा भाई आशीष और पिता घनश्याम भी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दोनों समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन आयुष बाहर नहीं निकल सका। फैक्ट्री में आग लगते ही वहां काम कर रहे 12 से अधिक मजदूर जान बचाकर भाग निकले।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में लकड़ी पॉलिश और अन्य कार्यों में उपयोग किए जाने वाले ज्वलनशील तारपीन तेल के लिए एक बड़ा स्टोरेज टैंकर बनाया गया था। मंगलवार 23 दिसंबर की दोपहर अचानक टैंकर से धुआं उठता दिखा और देखते ही देखते आग भड़क गई। लपटें इतनी तेज थीं कि काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।

See also  सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका: NCL में टेक्नीशियन के 200 पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवा करें आवेदन...

सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई वाहनों की मदद से पानी और फोम का छिड़काव कर लंबे प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया।

Advertisment

सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!