Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, कभी नहीं आई करेंसी मार्केट में ऐसी तबाही

मंगलवार को रुपया में एक बार फिर से ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली. रुपया डॉलर के मुकाबले में पहली बार 91 के लेवल के पार दिखाई दिया. खास बात तो ये है कि सिर्फ 10 कारोबारी दिनों में ही डॉलर के मुकाबने में रुपया 90 से 91 की ओर चला गया. आंकड़ों के अनुसार डॉलर के मुकाबले में रुपया पहली बार 2 नवंबर को 90 के पार गया था. जानकारों की मानें तो रुपए में गिरावट की प्रमुख वजह विदेशी निवेशकों का मुनाफावसूली और अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील में देरी है.

ताज्जुब की बात तो ये है कि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. जानकारों की मानें तो डॉलर के मुकाबले में रुपया इसी महीने में 92 के लेवल को भी पार कर सकता है. मौजूदा साल में डॉलर के मुकाबले में रुपया 6 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर डॉलर के मुकाबले में रुपया किस लेवल पर कारोबार कर रहा है…

See also  मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय ‘‘छत्तीसगढ़ क्लाइमेट चेंज कॉन्क्लेव 2024‘‘ का किया शुभारंभ, प्रकृति को बचाने के लिए सभी अपनी भूमिका ईमानदारी के साथ निभाएं: वन मंत्री केदार कश्यप, ‘‘छत्तीसगढ़ स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज‘‘ का विमोचन: डेश बोर्ड लांच...

करेंसी मार्केट में तबाही, रुपए में ऐतिहासिक गिरावट
मंगलवार को करेंसी मार्केट में तबाही जारी रही और रुपए में डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली. कारोबारी सत्र के दौरान रुपया 36 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पहली बार 91 के पार पहुंच गया. विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार निकासी और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अनिश्चितता के कारण रुपये में गिरावट आई.

पिछले 10 कारोबारी सत्रों में रुपया 90 प्रति डॉलर से गिरकर 91 पर आ गया. अकेले पिछले पांच सत्रों में ही स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 प्रतिशत गिर गई है. विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, रुपया इस महीने 92 प्रति डॉलर का आंकड़ा भी पार कर सकता है.

सुबह 11:45 बजे, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 91.14 पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से 36 पैसे कम है. इंटर बैंक फॉरेन करेंसी एक्सचेंज मार्केट में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.87 पर खुला और सत्र बढ़ने के साथ-साथ इसमें गिरावट जारी रही. सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.78 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 29 पैसे कम है.

Advertisment

क्यों आ रही है रुपए में गिरावट?
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं है क्योंकि (अमेरिकी राष्ट्रपति) डोनाल्ड ट्रम्प कृषि मुद्दों के बिना समझौते के इच्छुक नहीं दिख रहे हैं और भारत ने इसका स्पष्ट रूप से विरोध किया है. इसी वजह से रुपया 91 के पार चला गया और इस महीने 92 तक भी पहुंच सकता है.

See also  सैमसंग का ‘महा-रिकॉर्ड’! $1 ट्रिलियन क्लब में मारी एंट्री; AI चिप की मांग ने दिखाया कमाल

उन्होंने आगे कहा कि खरीद-बिक्री में उतार-चढ़ाव, कर निकासी के कारण रुपए की कमी, सट्टेबाजों द्वारा तेल की खरीद, व्यापार समझौते का न होना, निर्यातकों द्वारा डॉलर का भंडारण, विदेशी निवेशकों द्वारा धन की निकासी और ऋण विक्रय रुपए में गिरावट के कारण हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को व्यापार घाटे में कमी आने के बावजूद भी स्थानीय मुद्रा में सुधार नहीं हुआ.

महंगाई से लेकर, डॉलर इंडेक्स में गिरावट
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को विदेशी निवेशकों ने 1,468.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. इसके अलावा, सरकारी आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में थोक मूल्य महंगाई लगातार दूसरे महीने नेगेटिव (-) 0.32 फीसदी पर बनी रही, हालांकि दालों और सब्जियों जैसे खाद्य पदार्थों की कीमतों में महीने-दर-महीने वृद्धि हुई थी. थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित मुद्रास्फीति अक्टूबर में (-) 1.21 फीसदी और पिछले वर्ष नवंबर में 2.16 प्रतिशत थी.

See also  पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने बद्रीनाथ धाम के लिये तीर्थ यात्री के जत्थे को किया रवाना...

इस बीच, डॉलर सूचकांक, जो छह मुद्राओं की बास्केट के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है, 0.03 फीसदी गिरकर 98.27 पर कारोबार कर रहा था. इंटरनेशनल मार्केट में खाड़ी देशों का कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.61 फीसदी गिरकर 60.19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो, 30 शेयरों वाला बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 363.92 अंक गिरकर 84,849.44 पर आ गया, जबकि निफ्टी 106.65 अंक गिरकर 25,920.65 पर पहुंच गया.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!