CG News: प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या; गौठान में फांसी पर झूलती मिली दोनों की लाश

कोरिया: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने गौठान परिसर में प्रेमी जोड़े की लाश को फांसी के फंदे पर लटका देखा। युवक-युवती ने आखिर ये आत्मघाती कदम किस लिए उठाया है। इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
प्रेमी जोड़े ने की फांसी लगाकर आत्महत्या
यह पूरा मामला सिटी कोतवाली बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की लाश गौठान परिसर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने भी दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के पिछे की वजह जानने में जुट गई है।
पिछले दो दिनों से लापता था युवक
जानकारी के मुताबिक, मृत युवक की पहचान केशव के रूप में हुई है, जो कि जामपानी गांव में रहता था। वहीं युवती की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि केशव पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी तलाश में उसके परिजन जुटे हुए थे। सोमवार सुबह जब लोगों ने जामपानी गांव के गौठान परिसर में युवक-युवती के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी ।



