Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

सर्जरी से डायबिटीज खत्म, लेकिन ये चीज होगी कम? एम्स डॉक्टर ने बताया कितना खतरनाक ये साइड इफेक्ट

हाल ही में एम्स के सर्जरी विभाग के डॉक्टर मंजूनाथ ने दावा किया है कि मैटाबॉलिक सर्जरी से उन्होंने टाइप-2 डायबिटीज मरीजों को पूरी तरह ठीक कर दिया है. इस ट्रीटमेंट से इंसुलिन सेंसिटिविटी सुधारती है और शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और फिर बढ़ता नहीं है. मरीजों को दवाओं की जरूरत भी नहीं पड़ती है. लेकिन क्या इस सर्जरी का कोई साइड इफेक्ट भी है. इसके बाद शरीर में क्या कोई कमी हो सकती है? डायबिटीज मरीजों को किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है. ये सब जानने के लिए हमने डॉ. मंजूनाथ से बातचीत की है.

डॉ मंजूनाथ बताते हैं कि मैटाबॉलिक सर्जरी की मदद से टाइप- 2 डायबिटीज के उन मरीजों को ठीक किया जाता है कि जिनकी डायबिटीज कंट्रोल में नहीं है. जिनपर दवाओं का असर नहीं है. सर्जरी करके उनकी डायबिटीज को हमेशा के लिए कंट्रोल किया जाता है. हालांकि इस सर्जरी के बाद कई बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है.

See also  CG News: मृत अवस्था में मिली नील गाय, वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा...

मैटाबॉलिक सर्जरी के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं क्या?
डॉ. मंजूनाथ बताते हैं कि मैटाबॉलिक सर्जरी में पाचन तंत्र का रास्ता थोड़ा बदल दिया जाता है. खाना मुंह और फूड पाइप के बाद पेट से आगे की पहली आंत डुओडेनम (Duodenum) में नहीं जाता है और उसको बाईपास कर दिया जाता है. चूंकि डुओडेनम शरीर में कई विटामिन और मिनरल्स के एब्जॉर्प्शन का सबसे अहम हिस्सा है, तो इससे शरीर में कुछ विटामिन की कमी होने का रिस्क हो सकता है.

सर्जरी के बाद विटामिन बी 12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है. ऐसे में शुगर भले ही सर्जरी से कंट्रोल हो जाए, लेकिन सालभर तक विटामिन्स और मिनरल्स की डोज लेना जरूरी है.

See also  जंतर-मंतर आंदोलन में बड़ा मोड़! सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, मोदी सरकार के आश्वासन के बाद भी नहीं थमा विरोध

मरीजों को क्या करना चाहिए?
डॉ. नाथ बताते हैं कि इस सर्जरी को कराने वाले मरीजों को सालभर तक विटामिन बी12. विटामिन डी और कैल्शियम, आयरन के साथ फोलेट और हाई प्रोटीन डाइट दी जाती है. इसके अलावा हर 36 महीने में Blood Tests कराकर विटामिन लेवल की जांच करना जरूरी है.

Advertisment

डायबिटीज को खत्म करने वाली इस सर्जरी को कोई भी बड़ा साइड इफेक्ट अभी नहीं देखा गया है. बस जरूरी ये है कि सर्जरी के बाद खानपान का ध्यान रखें और विटामिन लेते रहें. इसके अलावा किसी भी तरह से परेशानी नहीं होगी . आपकी डायबिटीज हमेशा कंट्रोल में रहेगी और दवा भी खाने की जरूरत नहीं होगी.

See also  रेड इज माई पॉवर के स्लोगन के साथ रजोशक्ति जागरूकता महाअभियान का सफल आयोजन, माहवारी जागरूकता पर स्वलिखित किताब का काजल कसेर ने किया छात्राओं को वितरण...

लाइफस्टाइल को ठीक रखना भी है जरूरी
सर्जरी के बाद लाइफस्टाइल को भी ठीक रखना होगा. डायबिटीज को खत्म करने की सर्जरी हो गई है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप खानपान और लाइफस्टाइल को बिगाड़ लें. डाइट में अधिक मीठा खाने से फिर भी परहेज करना है और रोजाना एक्सरसाइज भी करें तो बेहतर है.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!