Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अभिषेक शर्मा के धमाके के आगे सब फेल, ऐसा करने वाले दुनिया भर के बल्लेबाजों के बीच मनवाया लोहा

नई दिल्ली,09 दिसंबर : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 सीरीज कटक से शुरू हो रही है. लेकिन, उससे पहले ही अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा दिया है. उन्होंने ऐसा धमाका किया है कि दुनिया भर के बल्लेबाज उनके आगे फेल हो गए हैं. अब आप पूछेंगे कि अभिषेक का धमाका क्या है? तो इसके तार T20 इंटरनेशनल में उनकी बल्लेबाजी के स्ट्राइक रेट से जुड़ते हैं, जिसमें अभिषेक शर्मा दुनिया भर के बल्लेबाजों पर बीस दिखते हैं.

अभिषेक शर्मा ने मनवाया लोहा
अभिषेक शर्मा का T20 इंटरनेशनल करियर पिछले साल ही शुरू हुआ है. इन एक साल में उन्होंने जिस स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं, वो दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं. फिर चाहे वो बल्लेबाज 1000 से कम रन बनाने वाले रहे हों या फिर 1000 रन से ज्यादा. T20 इंटरनेशनल करियर में अभिषेक शर्मा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाज हैं.

See also  BREAKING : पूर्वोत्तर में मानसून की मार: बाढ़-भूस्खलन से भारी तबाही, अब तक 34 की मौत, 3.6 लाख लोग प्रभावित

189.51 की स्ट्राइक रेट के साथ अभिषेक शर्मा बने ‘दबंग’
अभिषेक शर्मा ने 29 T20 इंटरनेशनल की 28 पारियों में 1012 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 66 छक्के और 96 चौके जमाते हुए 189.51 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है.

अभिषेक शर्मा के बाद इस्तोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान का करियर स्ट्राइक रेट T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा है. हालांकि, उनके रन अभी 1000 ही नहीं बल्कि 500 रन के जादुई आंकड़े से भी पीछे हैं.साहिल चौहान ने 22 T20 इंटरनेशनल की 21 पारियों में 479 रन 184.23 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.

See also  CG BIG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ में तीन की मौत; तेज रफ्तार बाइक और हार्वेस्टर में जोरदार भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर मौत, एक का सिर धड़ से अलग

T20 इंटरनेशनल करियर में 1000 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बीच अभिषेक शर्मा के बाद टिम डेविड का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है. उन्होंने अपने अब तक के करियर में 168.88 की स्ट्राइक रेट से 68 मैच की 58 पारियों में 1596 रन बनाए हैं. टिम डेविड के बाद इंग्लैंड के फिल सॉल्ट हैं, जिन्होंने 168.12 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वहीं इस लिस्ट में फिर भारत के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का स्थान है, जिनका T20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट 164.41 का है.

Advertisment

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कहां ठहरते हैं?
साउथ अफ्रीका के क्रिकेटरों की बात करें तो T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट उनकी ओर से राइली रूसो (159.79) का है. मगर उनके रन 1000 से कम हैं. लेकिन एडन मार्करम ने 61 T20I की 58 पारियों में 1467 रन 145.82 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.

See also  मित्रता का अभूतपूर्व उत्सव है भोजली : मुख्यमंत्री बघेल, राष्ट्रीय भोजली महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!