Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: NIA ने दिल्ली, बिहार और हरियाणा में 22 ठिकानों पर मारा छापा, आतंकियों की सप्लाई चेन उजागर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़े एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए गुरुवार सुबह दिल्ली, बिहार और हरियाणा के कुल 22 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी और आतंकियों तक हथियारों की सप्लाई चेन का हिस्सा मानी जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश से बिहार के अलग-अलग जिलों में हथियारों की तस्करी के मामले से जुड़ी है। जांच एजेंसी को शक है कि यह नेटवर्क दिल्ली धमाके के आरोपियों तक भी हथियार पहुंचाने में शामिल रहा है।

कई राज्यों में समन्वित ऑपरेशन
NIA की टीमें गुरुवार सुबह दिल्ली, हरियाणा और बिहार के कई संवेदनशील ठिकानों पर पहुंचीं और संदिग्धों से जुड़े स्थानों पर तलाशी शुरू की। एजेंसी ने यह रेड अलग-अलग संदिग्ध मॉड्यूल, सप्लायर चैन और फाइनेंसरों को चिन्हित करने के आधार पर की।

See also  मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें अर्पित किए श्रद्धासुमन...

सूत्रों का कहना है कि जांच में कई संदिग्ध दस्तावेज़, डिजिटल डिवाइस और हथियार सप्लायर्स से जुड़े सबूत मिले हैं।

गैर-कानूनी हथियार तस्करी की कड़ी का पता
NIA को जांच में ऐसे इनपुट मिले थे कि उत्तर प्रदेश से बिहार के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। एजेंसी को शक है कि यह नेटवर्क न केवल स्थानीय अपराधियों, बल्कि आतंकी मॉड्यूल और कट्टरपंथी संगठनों को भी हथियार उपलब्ध कराता था।

Advertisment

जांच में इस बात की भी संभावना जताई गई है कि यह तस्करी रैकेट दिल्ली धमाके के लिए इस्तेमाल हुए हथियारों और विस्फोटक सप्लाई में शामिल हो सकता है।

See also  Raipur Chhattisgarh Breaking: नए वर्ष नया संकल्प 2025 बागेश्वर बालाजी के शिष्यों द्वार सड़कों पर घूम रहे सड़कों पर घूमते गाय-बछड़ों से होने वाली दुर्घटना को रोकने गाय बछड़ों की सुरक्षा के उद्देश्य से| जिसमें समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले महाराज जी के शिष्य श्रीराम पारीख, यश शुक्ला हितेश साहू, प्रशांत जगत,जीतू साहू, अभिषेक जगत,नूतन साहू,हिरेंद्र साहू, कृष्ण भैया,विनोद पारीख,दया बाकरे जी, एवं समस्त गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा आज नए वर्ष के उपलक्ष पर मुहीम चालु क़ी है जिसमें हर मेन रोड भीड़ भाड़ वाली चौक में घूमने वाली गायों के गले में रेडियम पट्टा बांध कर अभियान शुरू किया गया|

एजेंसी जल्द कर सकती है गिरफ्तारी
NIA अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान मिली सामग्री का विश्लेषण किया जा रहा है। प्राथमिक जांच के बाद कई संदिग्धों पर शिकंजा कसने की तैयारी है।
कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है, हालांकि NIA ने अभी आधिकारिक तौर पर इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद
NIA का यह ऑपरेशन लगातार जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं। एजेंसी इस पूरे मॉड्यूल के फाइनेंस, सप्लाई चेन और मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

See also  Aaj Ka Rashifal 14 January 2025 : आज इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, और इनकी बढ़ सकती है परेशानी…पढ़ें राशिफल

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!