Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

महिला अधिकारी आज KBC शो में सवालों का देंगी जवाब

जांजगीर-चांपा। जिले में पदस्थ खनिज विभाग की महिला अधिकारी मीनाक्षी साहू बुधवार को रात नौ बजे प्रसारित होने वाले टीवी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में नजर आएंगी। शो में मीनाक्षी अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर उनके पूछे जाने वाले सवालों का जवाब देंगी। यह सिर्फ मीनाक्षी साहू की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि पहली बार जिले की कोई महिला अधिकारी केबीसी के मंच तक पहुंची है। केबीसी तक पहुंचना उनके लिए सपनों की सफलता का प्रतीक है।

रायपुर की महिला पत्रकार KBC में आएगी नजर, आज रात होगा टेलीकास्ट

राजधानी रायपुर की युवा महिला पत्रकार प्रज्ञा प्रसाद ने लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में अपनी जगह बनाई है। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो के नए प्रोमो में प्रज्ञा प्रसाद हॉट सीट पर नजर आ रही हैं। यह एपिसोड 3 दिसंबर की रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। प्रज्ञा ने इस बड़े उपलब्धि की जानकारी खुद अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से साझा की। उन्होंने लिखा कि “हॉट सीट तक पहुंचना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। यह 7 महीने की लंबी और चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी, जिसमें भाग्य के साथ मेहनत और नॉलेज सबसे ज्यादा काम आते हैं।” प्रज्ञा प्रसाद ने बताया कि केबीसी का सफर अप्रैल माह में शुरू हुआ, जब सोनी लिव पर सवालों के जवाब देने की प्रक्रिया शुरू हुई।

See also  रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नई स्कीम शुरू

मई में उन्हें दूसरा कॉल आया, जिसमें कंप्यूटरीकृत दो सवाल पूछे गए। दोनों प्रश्न सही होने पर तीसरा कॉल आया और उन्हें मुंबई बुलाया गया। मुंबई में पवार पब्लिक स्कूल में उनका जीके का लिखित टेस्ट लिया गया। करीब 100 से ज्यादा पन्नों की बुकलेट भरने के बाद दो घंटे में ही परिणाम घोषित किया गया, जिसमें वे पास रहीं। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू और स्क्रीन टेस्ट हुआ, जिसमें 25 मिनट का साक्षात्कार और चार जीके प्रश्न शामिल थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!